March 21, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

फगवाड़ा-जालंधर नैशनल हाई-वे पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से परेशान हो रहे लोग : रमन नेहरा

Share news

जालंधर ब्रीज: सिटीजन राईटस फोरम फगवाड़ा के महासचिव रमन नेहरा ने बताया कि फगवाड़ा-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छावनी के पास नैशनल हाई-वे अथारिटी द्वारा बिना सर्विस लेन का निर्माण किये बनाये जा रहे फ्लाई ओवर की वजह से रोजाना हजारों वाहन चालकों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।

फगवाड़ा से जालंधर का सफर जो कि मुश्किल से बीस मिनट का है मगर, सडक़ निर्माण कंपनी की लापरवाही के चलते यह सफर डेढ घण्टे में पूरा हो रहा है जिस कारण एक तरफ जहां लोगों को परेशानी होती है वहीं वाहनों में ईधन की खपत भी ज्यादा होती है साथ ही पर्यावरण को भी नुक्सान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि गाईडलाईंस के अनुसार राजमार्गों पर फ्लाई ओवर बनाते समय सर्विस लेन बनाई जानी जरूरी है ताकि यातायात को किसी तरह की बाधा न पहुंचे लेकिन एन.एच.ए. ने इस फ्लाई ओवर के निर्माण से पहले सर्विस लेन नहीं बनाई है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

रमन नेहरा ने फगवाड़ा से भारी संख्या में लोग रोजाना अपने जरूरी काम करवाने के लिए जालंधर के रास्ते जिला मुख्यालय कपूरथला जाते हैं और सडक़ निर्माण कंपनी की कोताही के चलते उनका समय बर्बाद हो रहा है। लोग अदालत में तारीख पर भी समय से नहीं पहुंच पा रहे। रमन नेहरा के साथ मौजूद रहे फोरम के उपाध्यक्ष अश्वनी कोहली तथा आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला के प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर ने भी एन.एच.ए. से पुरजोर मांग कर कहा कि बेशक पुल के निर्माण का काम कुछ समय के लिए रोकना पड़े परन्तु जनता को हो रही भारी परेशानी का संज्ञान लेकर पहले सर्विस लेन बनाई जाए ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके।


Share news