जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए उच्च आदर्शों पर चलकर ही समाज में शांति, सद्भावना और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाया जा सकता है। वे आज 4 लाख 17 हजार रुपए की लागत से घंटा घर के नजदीक भगवान वाल्मीकि जी द्वार के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने कहा कि करुणा सागर भगवान वाल्मीकि जी संस्कृत भाषा के पितामह थे, जिन्होंने अपनी अमर रचना रामायण के द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज उन्होंने बहुत ही आस्था के साथ इस कार्य की शुरुआत करवाई है, जो कि उनकी पहली प्राथमिकता थी। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा रचित रचना रामायण ने लोगों को सदियों तक जीवन का मार्ग सिखाया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भगवान वाल्मीकि जी के संदेशों के प्रचार व प्रसार के लिए वचनबद्ध है क्योंकि उनकी शिक्षा समाज को एकजुट होने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के द्वार के निर्माण कार्य के साथ-साथ शहर के अन्य इलाकों में भी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व पार्षद मोहन लाल पहलवान, वरिंदर शर्मा बिंदू, हंसराज हंस के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित