जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार की तरफ से धान की खरीद के साथ ही किसानों को उनके बैंक खातों में साथ ही सीधी अदायगी भी शुरू कर दी गई है। डिप्टी कमिश्नर कपूरथला दीप्ति उप्पल ने बताया कि 3 अक्तूबर से शुरू हुई खरीद के बाद बीते कल तक ही किसानों को धान बदले 65 लाख रुपए की अदायगी कपूरथला ज़िले में कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरे ज़िले में 42 स्थायी और 21 अस्थायी मंडियों में खरीद के लिए पुख़्ता प्रबंध है, और बीते कल तक 7555 मीटरिक टन धान की सरकारी एजेंसियों की तरफ से खरीद हो गई है। ज़िक्रयोग्य है कि इस सीज़न दौरान कुल 8लाख मीटरिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है। ज़िला मंडी अधिकारी अरविन्दर सिंह ने बताया कि मंडियों में धान की आमद बढ़ी है और अगले 3-4दिनों तक इस में तेज़ी आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की मंडियों में भी धान की आमद के लिए पुख़्ता प्रबंध किये गए है।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू