जालंधर ब्रीज: नगर निगम वॉटर सप्लाई टैक्निकल वर्कर यूनियन की एक बैठक आज पंजाब सफाई कर्मचारी कमिशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल की देखरेख में हुई जिस दौरान सर्वसम्मति से टैक्निकल वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों के चुनाव किए गए। पवन कुमार अग्निहोत्री को लगातार 36वीं बार सर्वसम्मति से यूनियन का प्रधान चुन लिया गया और उन्हें बाकी पदाधिकारी नियुक्त करने के अधिकार दिए गए। मौके पर ही उन्होंने अपनी टीम की घोषणा की जिस दौरान एस. के.कल्याण को चेयरमैन, हरजीत बॉबी, जितेंद्र पाल सिंह हैप्पी, योगेश कुमार, पूर्ण चंद, परमिंदर सिंह और अजय कुमार को उपप्रधान चुना गया।

सुखविंदर सिंह, जगमोहन खोसला तथा गौरव शर्मा को ऑफिस सैक्रेटरी बनाया गया है। जसपाल सिंह, अश्विनी कुमार तथा सर्वजीत जनरल सैक्रेटरी होंगे। इंद्रजीत सिंह, राजपाल सिंह, विनय गोयल तथा गारू राम को ज्वाइंट सैक्रेटरी, जितेंद्र पाल सिंह, सुखवीर सिंह, संजीव कुमार को खजांची, दिलबाग सिंह, राजकुमार राजू को प्रचार सैक्रेटरी, किशनलाल और राजेंद्र थापर को प्रेस सेक्रेटरी तथा प्रदीप वाल्मीकि और हर्ष मनी को सलाहकार चुना गया है।


More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत