June 16, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जनता के भाजपा को अथाह समर्थन से यह स्पष्ट है कि इस चुनाव में अटवाल की होगी विजय: महेंदर सिंह

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विपक्षी पार्टियों के नेता व् कार्यकर्त्ता अपनी अपनी पार्टियों को अलविदा कह कर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में करतारपुर विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी डॉ. महेंदर सिंह के नेतृत्व में कई कांग्रेसीयों व् उनके समर्थकों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। डॉ. महेंदर सिंह ने उन्हें पार्टी का सिरोपे सम्मानित कर इन सभी नए सदस्यों को भाजपा परिबार की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर डॉ . महेंदर सिंह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व् पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वह करतारपुर विधानसभा के कोऑर्डिनेटर राकेश राठौर, संजीव मिन्हास, पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, मंडल अध्यक्ष पवन ठाकू सहित कई भाजपा नेता व् कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

डॉ. महेंदर सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा परिवार में शामिल होने वाले नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस, अकाली दल तथा आम आदमी पार्टी की जन-विरोधी सोच व नीतियों को देखते हुए लगातार लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल जनता के दिए गए बहुमत से विजय हासिल करेंगें। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के दौरान वह हजारों लोगो को पार्टी में शामिल करवा चुके हैं। यह सभी केंद्र की मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा देशहित्त में लिए गए ठोस निर्णयों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल व झूठ के पुलंदों वाली आम आदमी पार्टी की सरकार से पंजाब के लोग बहुत दुःखी व परेशान हैं और अब उनकी उम्मीद सिर्फ भाजपा से है।

क्यूंकि जनता जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है। जनता को भाजपा के हाथों में अपना भविष्य सुदृढ़ व उज्जवल नजर आ रहा है। जनता पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल की सोच एवं नीतियों को अच्छी तरह समझ चुकी है। जनता ने भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को विजयी बनने का मन लिया है।


Share news