सुबह की पीएपी फ्लाईओवर पर हुई दुर्घटना की तस्वीर☝️

फोटोग्राफर रवि
जालंधर ब्रीज: रोजाना जालंधर शहर के अंदरूनी मार्गो या राष्ट्रीय राज मार्गो पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में ओवर लोडिड वाहन सड़को या फ्लाई ओवरो पर पलटे हुए दिखाई देंगे ।
अनेकों बार जालंधर ब्रीज द्वारा इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए आर टी ऐ दफ्तर ओर ट्रैफिक पुलिस विभाग के ध्यान मे लाया गया परन्तु भ्रष्ट अफसर कुम्भ करण की नींद मे सोए हुए है और आज सुबह बजरी से भरा ट्रक पीएपी फ्लाई ओवर पर जो की ओवर लोडिड था पलट गया और इसके द्वारा किये गए नुकसान के लिए कौन जिम्मेवार है।
पिछले कुछ वर्षो से समाचार पत्रों के माध्य्म से पढ़ने को मिलता आ रहा है की बी.स.फ चौंक या फगवाड़ा चौंक पर ट्रक पलटने से किसी मासूम की जान चली गयी ।
इसके लिए सरकार को आई पी सी की धारा के अंतर्गत साजिश करता के रूप मे मुक़दमे मे शामिल कर इन भ्रष्ट अफसरों और आर टी ऐ अधिकारियो के उपर इरादे कत्ल का मामला दर्ज किया जाए।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह
डिप्टी कमिश्नर की ओर से किसानों से फसली अवशेषों के उचित प्रबंधन की अपील
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा से डेनमार्क तक: एचपीवी से जुडी गलत सूचना पर शोध को मिली वैश्विक पहचान