April 13, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने से संगठन पंजाब में हुआ और मज़बूत: शेखावत

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी की जनता में बढ़ा हुआ जनाधार तथा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की देश-हितैषी, किसान-हितैषी व जन-हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर कई राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक संगठनों के नेता अपनी-अपनी पार्टियों को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए पाँच दिग्गज नेताओं सहित कई प्रमुख नेताओं ने भी अपने साथियों सहित भाजपा का कमल थामा। इन सभी नेताओं को केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई तथा इन सभी को सिरोपा देकर भाजपा परिवार में शामिल कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता आदि भी उपस्थित थे।

जीवन गुप्ता ने इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के बाद भाजपा परिवार की सदस्यता लेने वालों में पद्मश्री अवार्डी रिटायर्ड डी.जी.पी एस.एस. विर्क, सुखबीर सिंह बादल के बेहद करीबी पूर्व विधायक व पूर्व सी.पी.एस. व महासचिव शिरोमणि अकाली दल सरबजीत सिंह मक्कड़ (जालंधर), पूर्व मंत्री व चार बार विधायक रहे स्वर्गीय जत्थेदार हरी सिंह जीरा के परिवारिक सदस्य व कोओपरेटिव बैंक के दो बार चेयरमैन रहे अवतार सिंह जीरा (फिरोजपुर), फतेहगढ़ साहिब से यूथ अकाली दल में 18 साल तक जिला अध्यक्ष रहे व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर सिंह बादल के बेहद करीबी रहे गुरप्रीत सिंह भट्टी (खन्ना), कीनिया से देश सेवा के लिए वापिस लौटे विश्व-विख्यात स्टील इंडस्ट्रीलिस्ट हरचरण सिंह रनौता (लुधियाना) शामिल हैं। इनके अतिरिक्त अमृतसर दक्षिणी से पूर्व विधायक प्रिथीपाल सिंह के पोते अमरजीत सिंह ओसाहन (अमृतसर), क्रिकेटर मनप्रीत सिंह (चंडीगढ़), प्रख्यात इंडस्ट्रीलिस्ट रवनीत सिंह मेडी, लुधियाना व् मंडी गोबिंदगढ़ के प्रसिद्ध ट्रांसपोर्टर सुरिंदर सिंह बिरदी, प्रख्यात इंडस्ट्रीलिस्ट हरविंदर सिंह भाम्बर, सरकारी ठेकेदार व किसान नरिंदर कुमार (लुधियाना), समाजिक कार्यकर्त्ता घनश्याम जी, इंडस्ट्रीलिस्ट परविंदर सिंह सोहल, पंजाब सरकार के अधीन मलौट में करीब 36 साल सेवा निभा चुके रिटायर्ड सचिव मार्किट कमेटी जगरूप सिंह, मुक्तसर हल्के में RTO के रिटायर्ड सचिव गुरचरण सिंह, सोलर पैनल व अन्य बिजली उपकरण बनाने वाले नौजवान इंडस्ट्रीलिस्ट करम सिंह रेनू (दिल्ली), ऑटोमेटिक मशीनों के निर्माता व एक्सपोर्टर वजीर सिंह (दिल्ली), कूलिंग मशीनों के निर्माता ओंकार सिंह (दिल्ली), रियल अस्टेट व्यापारी सुरिंदर चोपड़ा (दिल्ली), रियल अस्टेट व्यापारी नरिंदर चोपड़ा (दिल्ली), इलेक्ट्रिक समान निर्माता इंडस्ट्रीलिस्ट करनैल सिंह (दिल्ली), 2011 में बनी PPP पार्टी के संस्थापक व पार्टी में द्वितीय नंबर के पद पर आसीन सैक्टरी जनरल एवं बिल्डर एवं डिवेलपर कमलजीत सिंह (दिल्ली) भी अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

केन्द्रीय नेतृत्व तथा जीवन गुप्ता ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह सभी लोग भाजपा की किसान-हितैषी तथा जन-हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें पार्टी में बनता पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। यह सभी केंद्र सरकार की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा से अपने-अपने इलाके के लोगों को जागरूक कर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगें। उधर नए शामिल हुए सभी सदस्यों ने पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए संगठन द्वारा उन पर जताए भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का भरोसा दिया तथा केंद्र सरकार की नीतियों तथा पार्टी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचा कर संगठन को और मजबूत करने का भी भरोसा दिया।


Share news

You may have missed