जालंधर ब्रीज: ज़िला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने 25 फरवरी को श्री शिवरात्रि उत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा के रुट पर मीट की दुकाने बंद रखने के आदेश दिए हैं। जारी आदेश में बताया गया कि श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी की ओर से प्रार्थना की गई है कि 25 फरवरी को श्री शिवरात्रि उत्सव पर शहर के सभी मंदिरों की ओर से विशाला शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा दोपहर 2 बजे प्राचीन शिवालय( भूतगिरी मंदिर) गौतम नगर ऊना रोड से शुरु होकर शिमला पहाड़ी चौक, माल रोड, फूड स्ट्रीट, कोर्ट रोड, सेशन चौक, रेलवे रोड, घंटा घर, जालंधर रोड, श्री वाल्मीकि चौक से होते हुए पुरानी सब्जी मंडी, गौशाला बाजार, बैंक बाजार, कनक मंडी, दाल बाजार, प्रताप चौक, कश्मीरी बाजार, घंटाघर, रेलवे रोड, कोर्ट रोड, कच्चा टोबा, शिमला पहाड़ी चौक से वापिस प्राचीन शिवालय( भूतगिरी मंदिर) में आकर समाप्त होगी।जिला मजिस्ट्रेट ने इस लिए इस रुट पर पड़ती मीट की दुकानें, स्लाटर हाउस बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

More Stories
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील