जालंधर ब्रीज: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव संबंधित होने वाले नगर कीर्तन के चलते जिला मैजिस्ट्रेट कम डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आदेश दिए है कि नगर कीर्तन वाले रूट पर पड़ने वाली मांस और शराब की सभी दुकानें (25 नवंबर) बंद रहेंगी।
फौजदारी संहिता (सीआरपीसी), 1973 की धारा 144 अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला मैजिस्ट्रेट ने आदेश दिए है कि नगर कीर्तन वाले रूट पर शराब और मांस की सभी दुकानें बंद रहेंगी।
जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि नगर कीर्तन की धार्मिक महत्वा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सारंगल ने कहा कि नगर कीर्तन वाले रूट पर मांस और शराब की दुकानें खुलने से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती है।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार