जालंधर ब्रीज: स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बेहतर चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के मकसद से राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
आज यहां चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री स. चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला और सरकारी मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में डाक्टरों की 25-25 सीटें बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिया की मेडिकल कॉलेज होशियारपुर, कपूरथला और संगरूर में आगामी शैक्षिक वर्ष से क्लासें शुरू कर दी जाएं।
मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों के कामकाज में और अधिक सुधार लाने के आदेश देते हुए उन्होंने कहा की लोगों को मानक सुविधाएं उपलब्ध करवाने को यकीनी बनाया जाये और लोगों को किसी भी किस्म की परेशानी न होने दी जाये।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया की मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों को मुफ्त दवाएं जल्द उपलब्ध करवा दी जाएंगी।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित