जालंधर ब्रीज: पंजाब के उप मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर साल 07 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन समूचे भारत के नागरिक सशस्त्र बलों का धन्यवाद करते हैं और शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं और इसके साथ ही पूर्व सैनिकों की विधवाओं और उनके बच्चों के कल्याण के लिए वित्तीय सहायता देते हैं।
रक्षा सेवाएं कल्याण डायरैक्टोरेट की टीम ने उप मुख्यमंत्री-कम-रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री ओ.पी. सोनी को उनके निवास स्थान पर टोकन फ्लैग भेंट किया। उप मुख्यमंत्री ने झंडा दिवस फंड में दान भी किया और शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की। सोनी ने देश की अखंडता की रक्षा करने के लिए सैनिकों की तरफ से दिये बलिदानों की सराहना की। उन्होंने यह भी हिदायत की कि सैनिकों, ईएसएम और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हर संभव यत्न किये जाएं।

More Stories
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास