जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ मामले पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि चंडीगढ़ पर केवल पंजाब का अधिकार है, इसलिए हरियाणा को किसी भी कीमत पर चंडीगढ़ में अपनी अलग विधानसभा बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सोमवार को ‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा। चंडीगढ़ की स्थापना पंजाब के दर्जनों गांवों की जमीन पर हुई थी। आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार हरियाणा सरकार के चंडीगढ़ में अलग विधान सभा बनाने के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध करती है।
कंग ने एक ट्वीट कर लिखा “हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ में अपनी अलग विधानसभा के लिए जमीन मांगी है। जमीन की मांग पर पंजाब सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि हरियाणा को चंडीगढ़ की एक इंच जमीन अलग से नहीं दी जाएगी। हरियाणा को पंचकूला, करनाल या किसी अन्य जगह पर अपनी विधानसभा बनानी चाहिए। चंडीगढ़ पर केवल पंजाब का अधिकार है। ”

More Stories
गैंगस्टरां ते वार’: ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दूसरे दिन 1600 से अधिक व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में पाक-आईएसआई की हिमायत प्राप्त आतंकी साजिश को नाकाम किया; आरडीएक्स आधारित आईईडी सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार 2.0′; जालंधर देहाती पुलिस ने अवैध हथियारों समेत तीन को गिरफ्तार किया