Text sign showing Employment Opportunity. Conceptual photo no Discrimination against Applicant Equal Policy Plain cardboard and writing equipment placed above pastel colour backdrop.
जालंधर ब्रीज: जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण अधिकारी श्री गुरमेल सिंह ने बताया कि भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के अंतर्गत अग्निवीर के पदों(केवल पुरुषों) की भर्ती के लिए आनलाइन फार्मों की रजिस्ट्रेशन 24 जून से शुरु हो चुकी है व आनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तिथि 5 जुलाई सांय 5 बजे तक हैं।
गुरमेल सिंह ने बताया कि जिन उम्मीदवारों की जन्म तिथि 29 दिसंबर 1999 व 29 जून 2005(दोनों दिन शामिल) दौरान की है, वे आवेदक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं व इस पद के लिए आवेदक का बारहवीं या 3 वर्ष का इंजीनियरिंग में डिप्लोमा(मकैनिकल, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रानिक्स, आटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमैंटेशन तकनीक, आई.टी) या फिर दो वर्ष का वोकेशनल कोर्स किया होना और बताई गई योग्याओं में प्रार्थी के परीक्षा में से 50 प्रतिशत एग्रीगेट नंबर व अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि आवेदक की लंबाई 152.5 सैंटीमीटर व छाती की फुलावट 5 सैंटीमीटर होनी चाहिए। इस परीक्षा में आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए फीस 250 रुपए है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी वैबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर इस पद संबंधी आनलाइन फार्म भर सकते हैं व अधिक जानकारी ले सकते हैं।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया