जालंधर ब्रीज: आर्मी सर्विस कॉर्प्स, अंबाला द्वारा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ (यू.टी.), जम्मू और कश्मीर (यू.टी.) और लद्दाख (यू.टी.) के योग्य अविवाहित युवाओं के लिए अग्निवीरवायु की भर्ती संबंधी ऑनलाइन पंजीकरण अभियान 07 जनवरी, 2025 से शुरू किया गया है। यह पंजीकरण 27 जनवरी, 2025 तक जारी रहेगा और 22 मार्च, 2025 को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस पंजीकरण अभियान के लिए 01 जनवरी, 2005 से 01 जुलाई, 2008 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जन्मे अभ्यर्थी योग्य हैं। इस भर्ती के लिए साइंस विषय के अलावा गणित, अंग्रेजी और फिजिक्स विषयों के साथ 50% अंकों के साथ बारहवीं पास या डिप्लोमा या वोकेशनल कोर्स धारक युवा स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के बारे में अधिक जानकारी agnipathvayu.cdac.in पर प्राप्त की जा सकती है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया