जालंधर ब्रीज: पंजाब घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन और रोजगार सृजन कौशल विकास व प्रशिक्षण विभाग की ओर से 27 जनवरी को सुबह 11 बजे प्रोग्राम ख्वाईशों की उड़ान के अंतर्गत होटल उद्योग में कैरियर की संभावनाओं के विषय पर आनलाइन कैरियर टॉक की जा रही है। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि इस कैरियर टॉक में प्रेरणादायक स्पीकर व रैडिसन आर.ई.डी. के जनरल मैनेजर क्षितिज जावा की ओर से संबोधित किया जाएगा, जिसमें होटल उद्योग में कैरियर बनाने के लिए सुझाव देने संबंधी प्रार्थियों को जानकारी दी जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह कैरियर टॉक रोजगार विभाग के फेसबुक पेज के लिंक https://fb.me/e/1Mqw9iXgx पर लाइव चलेगा। इस कैरियर टॉक में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपलांवाला के विद्यार्थी जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो में उपस्थित होकर हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा जो भी प्रार्थी इस कैरियर टॉक का फायदा लेना चाहते हैं वे भी अपने घर बैठे-बैठे अपने फेसबुक अकाउंट से रोजगार विभाग के फेसबुक पेज के लिंक https://fb.me/e/1Mqw9iXgx के माध्यम से इस कैरियर टॉक में हिस्सा लेकर इसका अधिक से अधिक लाभ ले सकते हैं।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया