जालंधर ब्रीज: जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट में आज एक दिवसीय लाइफ स्किलज सैमीनार का आयोजन किया गया। सैमीनार में कालेज के मैनेजमेंट के विद्यार्थियों की ओर से उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया गया। इस सैमीनार में लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के माहिर एच.ओ.डी व असिस्टेंट प्रोफेसर डिपार्टमेंट आफ साफ्ट स्किलज डा. सचिन सद्धरा की ओर से विद्यार्थियों को लाइफ स्किलज के अलग-अलग पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
यह सारे वे स्किलज है जो कि किसी भी विद्यार्थी की ओर से न केवल अपने कार्य वाले क्षेत्र में बल्कि अपने रोजाना के जीवन में प्रयोग किए जाते हैं। इन स्किलज का प्रयोग करते हुए विद्यार्थी अपनी रोजगार योग्यता व कार्य की क्षमता को बढ़ाते हुए, एक अच्छा जीवन जीने के लिए योग्य बनते हैं। यह सारा सैमीनार गतिविधि आधारित था व इस सैमीनार में समूह विद्यार्थियों की ओर से बहुत उत्साह पूर्वक शमूलियत करते हुए लाइफ स्किलज के अलग-अलग पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल की गई।
सैमीनार में प्लेसमेंट अधिकारी राकेश कुमार की ओर से विद्यार्थियों को रोजगार ब्यूरो की महत्ता व ब्यूरो में दी जाने वाली सुविधाओं जैसे कि बच्चों के भविष्य के कैरीयर के लिए काउंसलिंग, प्लेसमेंट सैल के प्रयास, स्व रोजगार योजनाओं, शार्ट टर्म तकनीकी कोर्सों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा पंजाब सरकार की अलग-अलग नौकरियों व बैंकिंग सैक्टर की नौकरियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगार कार्यालय की मोबाइल एप डी.बी.ई.ई आनलाइन डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस एप पर नौजवान अलग-अलग नौकरियों के लिए जानकारी ले सकते हैं। सैमीनार में इंस्टीट्यूट के 70 विद्यार्थियों ने बहुत उत्साहपूर्वक सैमीनार में भाग लिया गया।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान