April 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

79वें स्वतंत्रता दिवस पर जालंधर CIA स्टाफ के जांबाज़ पुलिसकर्मियों को मिला विशेष सम्मान

Share news

जालंधर ब्रीज: 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के शुभ अवसर पर पूरे देशभर में आज़ादी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जालंधर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान पंजाब सरकार की ओर से उन जांबाज़ पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।

जालंधर CIA स्टाफ के हेड कांस्टेबल ललित कुमार और हेड कांस्टेबल नितिन टंडन को उनके उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड और मंत्री बलकार सिंह ने सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें समाज और जनता की सुरक्षा के प्रति उनकी निष्ठा और परिश्रम की मान्यता के रूप में प्रदान किया गया।

मंच से दोनों मंत्रियों ने कहा कि “हमारे पुलिस बल के जवान दिन-रात बिना थके समाज की रक्षा करते हैं। हेड कांस्टेबल ललित कुमार और नितिन टंडन ने अपने कार्यों से यह साबित किया है कि सच्ची निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से ही समाज और राष्ट्र सुरक्षित रह सकता है।”

इस अवसर पर जालंधर ज़िला प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने इस सम्मान को पुलिस विभाग ही नहीं बल्कि पूरे जालंधर जिले के लिए गर्व का विषय बताया।

समारोह के दौरान देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश की अखंडता, एकता और प्रगति के लिए समर्पित रहने का


Share news