जालंधर ब्रीज: गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों के बलिदान को मुख्य रखते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने गुरूवार को एक्स ग्रेशिया, माता-पिता को अतिरिक्त राहत और प्लाट के बदले नगद राशि के तौर पर 1.92 करोड़ रुपए जारी किये जोकि पंजाब से सम्बन्धित शहीद हुए सैनिकों के वारिसों को दिए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के प्रवक्ता ने बताया कि यह राशि सीधी तौर पर वारिसों के खातों में तुरंत ही डाली जायेगी।
शहीद सैनिकों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश इन बहादुर सैनिकों के बलिदान को कभी भी नहीं भुल्लेगा और राज्य सरकार इनके परिवारों को हर संभव मदद यकीनी बनाऐगी।
गौरतलब है कि 15 और 16 जून की बीच का रात को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एल.ए.सी.) में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान शहीद हुए भारतीय फ़ौज के 20 सैनिकों में से चार सैनिक पंजाब के साथ सम्बन्धित थे जिनके नाम नायब सूबेदार मनदीप सिंह (3 मीडियम रेजीमेंट) आर्मी नंबर जे.सी. -280111 एम, नायब सूबेदार सतनाम सिंह (3 मीडियम रेजीमेंट) आर्मी नंबर जे.सी. -287210, सिपाही गुरबिन्दर सिंह (3पंजाब) आर्मी नंबर 2514989 एफ और सिपाही गुरतेज सिंह (3 पंजाब) आर्मी नंबर 2516683 एक्स थे।

More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान