जालंधर ब्रीज: भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज (17 मार्च, 2025) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है, देश समुद्री सहयोग बढ़ा रहे हैं और संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत के बड़ी भूमिका हासिल करने के साथ, नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और नौसेना आयुध सेवा के अधिकारी उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाकर कुशल रसद प्रबंधन के माध्यम से भारतीय नौसेना की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रपति ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे दुनिया भर में हो रहे नवीनतम तकनीकी विकास के बारे में लगातार जानकारी हासिल करते रहें। उन्होंने अधिकारियों से सामग्रियों के प्रबंधन और सेवा वितरण प्रणाली को निर्बाध व प्रभावी बनाने के लिए अभिनव दृष्टिकोण अपनाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्र और भारतीय नौसेना की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय नौसेना को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।

More Stories
बदलाव रैली की ऐतिहासिक सफलता पंजाब की राजनीति में नया अध्याय – राकेश राठौर
देहरादून ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय 22वाँ वार्षिक सम्मेलन का सफल आयोजन
हिमाचल प्रदेश में कनेक्टिविटी को मजबूत करने, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख रेलवे परियोजनाएं चल रही