February 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

नूरमहल पुलिस ने एक व्यक्ति को 32 बोर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस समेत काबू किया

Share news

जालंधर ब्रीज:(रवि ) नूरमहल पुलिस ने पिंड चीमा कला के गेट के नजदीक नाकेबंदी की हुई थी तभी ऐ.एस.आई प्रेमचंद थाना नूरमहल को गुप्त सूचना मिली की एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार जिसका गाड़ी नंबर पीबी 10 डी.ई 2345 पिंड रुड़की थाना गोराया जालंधर फ्लोर की ओर से आ रही है जिसमें सतविंदर सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह आ रहा है जिसके पास एक नजाएज पिस्टोल रखा हुआ है तभी ऐ.एस.आई प्रेमचंद ने अपनी पुलिस टीम को साथ लेकर सागरपुर बस स्टैंड पर पहुंचकर नाकेबंदी की तभी उन्होंने अपनी तरफ आती हुई एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोका पर कार सवार ने मौका देखकर गाड़ी भगानी शुरू की पर पुलिस पार्टी ने उस कार के पीछे अपनी गाड़ी लगा काबू कर सतविंदर सिंह की तलाशी ली तलाशी दौरान गाड़ी में से एक लिफाफे में एक पिस्तौल दो कारतूस बरामद हुए दोषी पर मुकदमा नंबर 2 तिथि 04.01.2021 के अधीन 25/ 54/ 59 थाना नूरमहल दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।


Share news