जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कपूरथला कम चेयरपर्सन ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो दीप्ति उप्पल ने युवाओं को न्योता दिया है कि वह 30 नवंबर को पंजाब टैकनीकल यूनिवर्सिटी में लगाए जा रहे मेगा रोज़गार मेले का लाभ ज़रूर उठाए। मेले में नामी अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कंपनियों की तरफ से युवाओं का नौकरी के लिए चुनाव किया जाएगी।
बाईजू, सोनालिका, सक्सेस प्रोमोज़ एंड इवैंटज़, मिडलैंड माईक्रोफिन लिमटिड, आई.सी.आई.सी.आई. लोमबारड, एन.आर.बी.सी. और एस.बी.आई. लाईफ़ इंसोरैंस जैसी प्रमुख कंपनिया भाग लेगी जो और ज्यादा और टैकनिकल योग्यता रखने वाले आवेदको को 2.50 लाख रुपए से अधिक के सालाना पैकेज की नौकरियाँ देगी ।उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन कपूरथला नौजवानों को रोज़गार के अवसर देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
एक दिवसीय मेगा जाब कम स्व रोज़गार मेले में हाईऐंड नौकरियों के इलावा कम पढ़े बेरोजगार युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए 20 से अधिक कंपनियों के इलावा स्व -रोज़गार के साथ सबंधित विभाग और एजेंसिया भी भाग लेगी, जिससे अपना कारोबार चलाने के इच्छुक युवाओं के मौके पर फार्म भरे जा सकें।

More Stories
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर
युद्ध नशेयां विरुद्ध पंजाब को मजबूत, स्वस्थ और खुशहाल बनाने वाली क्रांति का नेतृत्व कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह