जालंधर ब्रीज: नगर निगम फगवाड़ा ने प्लास्टिक और पॉलीथिन के प्रयोग को कम करने के लिए शहर में कपड़े के बैग और थैले बाँटने के अभियान की शुरूआत की है। नगर निगम कमिशनर डा. नयन जस्सल ने अभियान की शुरूआत की, जिसके लिए नगर निगम ने एनजीओ सरब नौजवान सभा से संपर्क किया। बाँटे जाने वाले बैग कपड़े सिलाई समय बचे हुए अतिरिक्त कपड़े से बनाए जाएंगे जो लोगों को मुफ्त दिए जाएंगे।
उन्होंने नगर निगम की स्वास्थ्य ब्रांच को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कपड़े के बैग शहर के मुख्य बाजारों, सब्जी मंडियों आदि में बाँटे जाएं ताकि इसे जन-अभियान बनाया जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा पाबंदी लगाए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले थोक विक्रेताओं के भी चालान किए जाएगे। इस अवसर पर सरब नौजवान सभा के संस्थापक सुखविंदर सिंह, जीवनजोत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया