जालंधर ब्रीज: भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के 744 जिलों में एक से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान प्रारंभ किया गया है I कार्यक्रम के तहत नेहरु युवा केंद्र जालंधर ने जालंधर के बस अड्डा एवं पंजाब स्टेट वॉर मेमोरियल में सफाई अभियान चलाया I
जालन्धर जिले में यह कार्यक्रम अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) हिमांशु जैन के नेतृत्व में एक महीने तक चलेगा । जिले भर में 11000 किलोग्राम प्लास्टिक इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने सभी विभागों को सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा करने और उसका निस्तारण करने का आह्वान किया है ।
नेहरू युवा केंद्र जालंधर के ज़िला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने युवाओ को इस अभियान में योगदान देने, अपने आसपास के क्षेत्र को साफ करने और प्लास्टिक इकट्टा करने का संकल्प शपथ के माध्यम से दिलवाया । उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की और प्रतिभागियों में स्वच्छ भारत अभियान प्रचार सामग्री का वितरण किया I
कार्यक्रम में राज कुमार और सुनीता ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया I उन्होंने सभी लोगों को इसका कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह दी और सफाई कर्मियों का सम्मान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्लॉगिंग रन का आयोजन भी किया गया। नेहरु युवा केंद्र के पदाधिकारियों और एन एस एस व रेडक्रॉस के स्वंयसेवकों समेत अन्य गणमान्य लोगों ने सफाई अभियान में भाग लिया ।


More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज