जालंधर ब्रीज: नई उड़ान वेल्फेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा नववर्ष के उपलक्ष में श्री सत्यनारायण मंदिर, मोहल्ला गोबिंदगढ़ में हरिनाम संकीर्तन करवाया गया। प्रधान राजन गुप्ता ने बताया कि यह संस्था का 60वां प्रोजेक्ट है और इस अवसर पर श्री राधावल्लभ संकीर्तन मंडल द्वारा किए गए संकीर्तन ने लोगों को नाचने व झूमने पर मजबूर कर दीया।
मुख्य अतिथि विधायक राजिंदर बेरी जी ने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि नया साल सबके जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली, तंदुरुस्ती, उन्नति प्रदान करें।
संदीप अरोड़ा ने बताया कि अब संस्था द्वारा हर महीने जरूरतमंद महिलाओं को राशन भी दिया जाएगा और इसी के अंतर्गत आज 5 जरूरतमंद महिलाओं को राशन भी दिया गया। विशेष रुप से पधारे मनोरंजन कालिया जी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि ठाकुर जी का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।
चेयरमैन रमन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, योगेश कुमार, शिव अरोड़ा, योगेश गुप्ता, हेमंत थापर, वरुण शर्मा, अंशुल गुप्ता, सुनील गुप्ता, शैलेंद्र टंडन, पंकज गोयल, संजीव भोला, राजेश बहल, विवेक चोपड़ा, अंशुमन सहगल, सर्वेश कौशल, रमन मल्होत्रा, रोहित खुराना, दीप भाटिया, अरुण गुप्ता, विजेता सहगल, बबलू, विशाल सेतिया आदि ने ठाकुर जी के चरणों में हाजिरी लगाई।






More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन