जालंधर ब्रीज: समाज सेवी संस्था नई उड़ान वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के सदस्यों द्वारा अपने 55वें प्रोजेक्ट के अंतर्गत व जिला प्रशासन के सहयोग से टेक फोर्जिंग, वरियाना औद्योगिक परिसर, कपूरथला रोड में 11वां फ्री वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया।
संस्था की ओर से संदीप अरोड़ा ने बताया कि आज के इस कैंप में फैक्ट्री वर्करों व अन्य लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन की 250 डोज लगाई गई। राहुल गुप्ता, निखिल गुप्ता, मनु गुप्ता ने सोसाइटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यहां कैंप लगने से उनकी फैक्ट्री के सभी वर्करों ने वैक्सीन लगवा ली है।
इस अवसर पर नीरज अग्रवाल, शिव अरोड़ा, अंशुल गुप्ता, हेमंत थापर, योगेश कुमार, शैलेंद्र टंडन, बबलू आदि उपस्थित हुए।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित