June 18, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

नवजोत सिंह सिद्धू ने विधायक धालीवाल के हक में की रैली

Share news

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें👇

जालंधर ब्रीज:फगवाड़ा विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में फगवाड़ा की दाना मंडी में रैली का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य मेहमान के रुप में पीपीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने शिरकत की।

विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल की अगुआई में हुई इस रैली में विधानसभा हलका फगवाड़ा के लोग भारी संख्या में शामिल हुए।रैली के दौरान 10 हजार से भी ज्यादा लोगों ने रैली में पहुंच कर जहां नेताओं का हौंसला बढ़ाया, वहीं नेता इन लोगों को बिठाने के लिए कोई विशेष प्रबंध नहीं कर सके।

2 से 4 हजार की एकत्रता वाला पंडाल में 10 हजार से ज्यादा लोग विधायक धालीवाल और नवजोत सिंह सिद्धू के विचार सुनने के लिए पहुंचे। विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल खुद आगे होकर रैली में शामिल होने वाले हर व्यक्ति का स्वागत किया और रैली को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

रैली को संबोधित करते हुए विधायक धालीवाल ने कांग्रेस सरकार की ओर जनकल्याण के लिए चलाई जा रही स्कीमों के बारे में बताया। वहीं पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने रैली के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोलते हुए उन्हें पालिटिकल टूरिस्ट और इश्तिहारी मुख्यमंत्री बताया।

सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल तो कंप्यूटर पर बैठकर लड़ाई लड़ता है, उसे पंजाब के बारे में कुछ नहीं पता। वह तो सवा लाख करोड़ की घोषणाएं कर गया, लेकिन यह सब आएगा कहां से, यह उसे पता ही नहीं है।

सिद्धू ने कहा कि पिछली बार भी 2017 में वह 100 सीटों का दावा कर रहे थे। पूरा पंजाब केजरीवाल के साथ होने का दावा किया जा रहा था लेकिन अंत में क्या हुआ, सबको पता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में झाड़ू अब भी बिखरा हुआ है।

सिद्धू ने फिर सवाल उठाया कि केजरीवाल की कैबिनेट में कोई महिला मंत्री क्यों नहीं है। केजरीवाल ने दिल्ली में किसी महिला को 1000 रुपये क्यों नहीं दिया। रैली के दौरान भारी एकटठ को संबोधित करते हुए सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल को सुखबीर बादल से भी बड़ा गप्पी करार दिया।

नवजोत सिद्धू ने कहा कि सुखबीर बादल गुरु के दोषी हैं। चाहे उन्हें दूसरी जगह से सजा न मिले लेकिन जनता की कचहरी जरूर सजा देकर इंसाफ करेगी।

सिद्धू ने कहा कि जब हमारी सरकार आई तो सुखबीर बादल के सुखविलास होटल में स्कूल खोलेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में सिर्फ सौ परिवार ही क्यों फल फूल रहे हैं।

यह इसलिए क्योंकि यह सब रेत, केबल, ट्रांसपोर्ट, शराब माफिया से जुड़े हुए हैं। मेरी लड़ाई पंजाब की प्रगति के लिए इसी माफिया के खिलाफ है।

पंजाब में या तो माफिया रहेगा या फिर सिद्धू रहेगा। मेरी माफिया के खिलाफ लड़ाई आखिरी दम तक जारी रहेगी। सभी प्रकार के माफिया ने उनका रास्ता रोकने की कोशिशें कर रहे हैं, परंतु वह इसमें कामयाब नहीं होंगे।

उन्होंने कुछेक लोगों द्वारा अपने हित साधने के लिए हर तरह के माफिया को पैदा किया, लेकिन वह पंजाब को माफियाराज से मुक्त करवा कर ही दम लेंगे। उनकी लड़ाई इन बड़े चोरों के साथ है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह पंजाब की खातिर उनका साथ दें।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर प्रदेश में पंजाब मॉडल लागू किया जाएगा। रैली के दौरान गांवों के सरपंच, पंच, पूर्व पार्षद, युवा विंग, महिला विंग सहित बड़ी संख्या में हलका वासी उपस्थित थे।


Share news