जालंधर ब्रीज: जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल संजीव राय की अगवाई में ‘चेतक मीडोज- द गार्डन ऑफ जॉय’ विषय के तहत बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में चेतक कोर द्वारा एक व्यापक अभियान चलाया गया। जिसके तहत सैन्य परिवारों के जीवन को बेहतर गुणवत्ता प्रदान करने के लिए बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के सौंदर्यीकरण और कायाकल्प किया गया।
नेचर पार्क की परिकल्पना जून 2023 के महीने में की गई थी, जिसका उद्देश्य सगत सिंह ऑडिटोरियम परिसर को समग्र रूप से नया रूप देना था और इसे तीन महीने में पूरा किया गया। इस स्थान का चयन इसलिए किया गया क्योंकि यह सैन्य स्टेशन के सभी आवासीय क्षेत्रों के मध्य में स्थित है। थीम पार्क में व्यापक हरित आवरण, गेमिंग जोन, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, धातु स्क्रैप द्वारा निर्मित कलाकृतियां, हमारे देश की समृद्ध विरासत को दर्शाती चित्रकारी, जल निकायों और पर्यावरण अनुकूल पहलें शामिल हैं। यह पार्क स्टेशन में आकर्षण का केंद्र रहा है। यह नेचर पार्क ‘हरित भारत, स्वच्छ भारत’, ‘अमृत सरोवर’ और स्वच्छता 3.0 पहल के अनुरूप है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया