June 22, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

ईमारतों व बुनियादी ढांचे की मजबूती व जागरुकता से ही भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं का किया जा सकता है डट कर सामना: डिविजनल कमिश्नर

Share news

जालंधर ब्रीज: डिविजनल कमिश्नर जालंधर डिविजन गुरप्रीत कौर सपरा ने कहा कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण नहीं, बल्कि कमजोर ईमारतों के कारण अधिक मौते होती है। इस लिए अपनी ईमारतों व बुनियादी ढांचे को मजबूत करना बहुत जरुरी है व जागरुक होकर ही हम भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं का डट कर सामना कर सकते हैं।

वे आज जिला प्रशासन की ओर से जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में ‘उत्तरी भारत में भूकंप के प्रति बढ़ रही लचकता’ संबंधी करवाए एक दिवसीय विशेष वर्कशाप दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस, अतिरिक्त सचिव स्थानीय निकाय विभाग पंजाब अभिजीत कपलिश व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल भी मौजूद थे।

वर्कशाप के दौरान कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रो. जेम्स जैक्सन, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च(आई.आई.एस.ई.आर) कोलकाता के प्रो. सुप्रिया, श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी जम्मू के डा. सुनील के. वांचू जैसे विशेषज्ञ वैज्ञानिकों व अतिरिक्त सचिव स्थानीय निकाय विभाग पंजाब अभिजीत कपलिश ने भूकंप आने के कारणों, बचाव, चौकसी व तैयारी संंबंधी विषय पर प्रदेश के कंडी जिलों होशियारपुर, एस.बी.एस. नगर, रुपनगर, गुरदासपुर, पठानकोट से संबंधित बड़ी गिनती में उपस्थित अधिकारियों को पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि इस क्षेत्र में भूकंप आने की अधिक संभावना होती है, इस लिए जागरुकता व अग्रिम तैयारियों से हम इस प्राकृतिक आपदा से निपट सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है व यह कभी भी आ सकता है, इस लिए प्रशासनिक अधिकारियों व आम लोगों को आपदा प्रबंधन संबंधी पूरी जानकारी होना अनिवार्य है ताकि नुकसान से बचा जा सके। इस मौके विशेषज्ञों की ओर से भूकंप से संबंधित अधिकारियों की शंकाओं का निवारण भी किया गया।

वर्कशाप के अंत में डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने मुख्य मेहमान, विशेषज्ञों व अलग-अलग जिलों से आए अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिलों में बिल्डिंग प्लान नेशनल बिल्डिंग कोड के अंतर्गत ही तैयार किए जाने चाहिए, क्योंकि पहले की गई तैयारी से ही प्राकृतिक आपदा का सामना किया जा सकता है। इस मौके पर डायरेक्टर लैंड रिकार्ड पंजाब राजेश त्रिपाठी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) होशियारपुर दरबारा सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पठानकोट अंकुरजीत सिंह, एस.डी.एम. दसूहा ओजस्वी अलंकार के अलावा अलग-अलग जिलों के एस.डी.एम्ज, डी.आर.ओज व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


Share news

You may have missed