August 3, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने बालकिशन बाली को कराया भाजपा में शामिल

Share news

जालंधर ब्रीज: आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में और नॉर्थ विधानसभा हलके से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णदेव भंडारी के अथक प्रयासों से पांच बार के पार्षद रह चुके बालकिशन बाली को आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के प्रभारी सौदान सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल किया बालकृष्ण बाली के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश भाजपा महासचिव राजेश बागा,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर,प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,सनी शर्मा, जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर, जिला उपाध्यक्ष दवींद्र कालिया, जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया,प्रदेश भाजपा चुनाव कार्यालय में अयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के प्रभारी सौदान सिंह जी ने इस मौके पर सभी को भाजपा का सिरोपा भेंटकर भाजपा परिवार में शामिल करवाया।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि इन सभी को पार्टी में बनता पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उधर भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं ने कहा कि वे केंद्र और राज्य नेतृत्व द्वारा उन पर जताए भरोसे पर खरा उतरेंगे व पार्टी के प्रत्यक्षीयों की जीत के लिए पार्टी द्वारा लगाई गई जिम्मेवारी को हर हाल में निभाएंगें। बालकिशन बाली के साथ भाजपा में शामिल हुए गगन बाली,आर्यवीर ,राजन शर्मा, अमित जैन,धीरज ,पवन शर्मा, दशमेश बिल्ला, कुलदीप सहगल, सोनू दुग्गल,बंटी ,संजय ,नवीन, सोनू बाबा, सौरभ ठाकुर, प्रदीप कल्याण, अन्य समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ।


Share news