जालंधर ब्रीज: नैशनल शेड्यूल कास्टस एलाइंस के अध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना घोटाले पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगने के माननीय राज्यपाल पंजाब बनवारी लाल प्रोहित और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के फैसले का स्वागत किया है।
गौरतलब है कि नैशनल शेड्यूल का कास्टस एलाइंस ने पंजाब में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले को प्रमुखता से उजागर किया था, जिसे केंद्र सरकार ने भी गंभीरता से लिया था, लेकिन पंजाब सरकार ने इस घोटाले को दबा दिया। जिसने अनुसूचित जातियों में निराशा और हताशा पैदा हुई, माननीय राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार से रिपोर्ट मांगने का जो निर्णय लिया गया है, उम्मीद है कि आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नैशनल शेड्यूल कास्टस एलाइंस के अध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने कहा है कि जल्द ही गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल माननीय राज्यपाल पंजाब और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से मुलाकात करेगा।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित