June 16, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डॉ। बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), जालंधर द्वारा सतहों को परा-बैंगनी प्रौद्योगिकी द्वारा विषाणु-मुक्त करने हेतु एक उपकरण विकसित

Share news

जालंधर ब्रीज: डॉ। बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर  द्वारा सतहों को परा-बैंगनी तकनीक से विषाणु-मुक्त करने हेतु एक उपकरण विकसित किया गया है। परा-बैंगनी रेडिएशन स्रोत से लैस यह उपकरण कोरोना-वायरस व अन्य बैक्टिरिया जैसे सूक्ष्म परजीवियों को मार सकता है। शुद्धिकरण की पारंपरिक प्रक्रियाओं से उलट, जहां रेलगाड़ी के डिब्बों की सतहों व सीटों तथा वायुयान को विषाणु-मुक्त करना कठिन कार्य है, वहीं पहियों वाले व हाथों द्वारा संचालित इस उपकरण के आकार को छोटा-बड़ा व संगठित करके बहुत तंग स्थान पर भी इसका उपयोग किया जा सकता है। इस ढंग से, यात्रियों के भारी बोझ को ध्यान में रखते हुए विषाणु-मुक्त करते हुए समय की बचत होती है। इसका उपयोग रेल-गाड़ियों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों, शापिंग मॉल्स, कार्यालयों, अस्पतालों के आईसोलेशन वार्डों आदि को विषाणु-मुक्त करने हेतु किया जा सकता है।

एनआईटी निदेशक प्रोफ़ेसर ललित कुमार अवस्थी (मध्य), डॉ. केएस नगला, ऐसोसिएट प्रोफ़ैसर, आईसीई तथा प्रो. एसके सिन्हा, डीन (आर एण्ड सी) उपकरण के लाभों के बारे में बताते हुए )

इस उपकरण की खोज साझे तौर पर इन्सटीच्यूट के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी व उनके सहयोगी डॉ. कुलदीप सिंह नगला, ऐसोसिएट प्रोफ़ैसर, इनस्टरूमैंटेश्नल एण्ड कंट्रोल इन्जिनियरिंग (आईसीई) द्वारा की गई है। प्रोफ़ेसर अवस्थी ने कहा,‘यह उपकरण छिद्रयुक्त सतहों को विषाणु-मुक्त करने हेतु अत्यंत प्रभावी है, जहां विषाणु-मुक्त करने वाली आम रसायन-आधारित प्रणालियां प्रभावहीन हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रौद्योगिकी पेटैंट करवाई गई है तथा इसे हाल ही में वडोदरा स्थित एक कंपनी यूकोमैक्स (UCOMAX) को हस्तांरित किया गया है। उसके आधार पर कंपनी दो मॉडल शीघ्र लांच करने की तैयारियां कर रही है – एक बैटरी द्वारा संचालित है तथा दूसरा तार द्वारा। यह उत्पाद ऑनलाईन भी उपलब्ध होगा।डॉ. बीआर  अंबेडकर  एनआईटी, जालंधर  नई प्रौद्योगिकियों को विकसित करने, उन्हें पेटैंट करवाने व हस्तांरित करने जैसे कार्यों के लिए अथक परिश्रम कर रहा है। इस प्रकार यह संस्थान अकादमिक विश्व व उद्योग की भागीदारी में बढ़ोतरी करने के अनेक सुअवसर प्रदान कर रहा है।


Share news