जालंधर ब्रीज: नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (रजि.) ने दो अगामी राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों के सफल आयोजन के लिए गुरुद्वारा गरना साहिब, होशियारपुर, पंजाब में रेफरी के लिय दो दिवसीय नॉर्थ जोन गतका रिफ्रेशर-कम-ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जिसमें राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा व दिल्ली से गतका खेल के तकनीकी ऑफ़िशियल ने भाग लिया।यह जानकारी देते हुए नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनजीएआई) के नेशनल कोऑर्डिनेटर सिमरनजीत सिंह व गतका एसोसिएशन पंजाब के जनरल सेक्रेटरी तलविंदर सिंह ने बताया कि यह गतका रिफ्रेशर कैंप विशेष रूप से दिसंबर माह में चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली 10वीं राष्ट्रीय गतका (लड़के) चैम्पियनशिप और झारखण्ड में आयोजित होने वाली 10वीं राष्ट्रीय गतका (लड़कियों) चैम्पियनशिप की तैयारियों के लिये लगाया जा रहा है।
इस के इलावा जनवरी माह में मंडला, मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गतका आयोजनों के सफल आयोजन हेतु रैफरियों एवं अन्य तकनीकी अधिकारियों को गतका नियमों के विभिन्न नियमों की जानकारी भी साझा की गई।उन्होंने कहा कि एन.जी.ए.आई के प्रधान स. हरजीत सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर से पहले दक्षिण क्षेत्र का प्रशिक्षण शिविर पिछले सप्ताह पुडुचेरी में आयोजित किया गया है और भविष्य में पूर्वी क्षेत्र का प्रशिक्षण शिविर भी जल्द आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मनदीप सिंह ढींडसा, रविंदर सिंह रवि और रमनप्रीत सिंह शेंटी ने इस कैंप के आयोजन में विशेष सहयोग दिया। तलविंदर सिंह और सिमरनजीत सिंह ने इस शिविर का उद्घाटन किया और थ्योरी कक्षाओं के दौरान गतके के विभिन्न विषयों पर रेफरी को जानकारी दी। एनजीएआई की और से सभी रेफरी और कोचों को टी-शर्ट, गतका ब्रोशर, प्रमाण पत्र और नियम पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं। इस शिविर में नरेंद्रपाल सिंह, तेजिंदर सिंह, योगराज सिंह, हरविंदर सिंह, विजय प्रताप सिंह ने भी भाग लिया और प्रायोगिक कक्षाएं लीं।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान