जालंधर ब्रीज:(रवि) एससी कमीशन के राष्ट्रीय चेयरमैन, भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा पंजाब प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला की पूज्यनीय माता श्रीमती विमला देवी पत्नी स्वर्ग श्री दर्शन राम का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया है। उनका अंतिम संस्कार दिनांक 15 फरवरी2021( सोमवार )को दोपहर 12:00 बजे गांव सोफी पिंड जालंधर कैंट में किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में योग गुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और रामेश्वर लक्की ने जताया शोक और कहा कि समय के साथ-साथ सब को परमात्मा के चरणों में विलीन होना पड़ता है और इस दुखद घड़ी में परमात्मा इस परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें ।


More Stories
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील