जालंधर ब्रीज: भारत सरकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। मोदी सरकार ने उनकी कार्यशैली और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें इस पद से नवाज़ा है। चेयरमैन बनाए जाने के बाद लालपुरा को सारे देश से अलग-अलग समाज के नेता शुभकामनाएं देने पहुँच रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा ओ.बी.सी मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र बिट्टा की अगुवाई में ओबीसी मोर्चा पंजाब के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा को दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में सम्मानित किया व भेंट वार्ता की।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह पलाहा, उपाध्यक्ष तरुण जस्सी, रविंद्र वर्मा, प्रताप सिंह कंबोज, बलजीत सैनी, सुरिंदर कौर, जिला अध्यक्ष जरनैल सिंह हैप्पी, कंवलजीत सिंह सनी, जिला उपाध्यक्ष हरपाल सिंह, करमजीत सिंह परमार, अवतार भाटिया, हरजीत सिंह रामगढ़िया, पवित्र सिंह सीरा आदि उपस्थित थे।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित