जालंधर ब्रीज: सरकारी आईटीआई कपूरथला में वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया जिसमें सैशन 2020-22 और 2021-22 के पास आउट शिक्षार्थियों को नैशनल ट्रेड सर्टिफिकेट बाँटे गए। समारोह का आयोजन संस्था के प्रिंसीपल शक्ति सिंह की अध्यक्षता में किया गया ,जिसमें संस्था के आई.एम.सी.चेयरमैन मुख्य अतिथि के तौर पर कमलजीत सिंह ने भाग लिया।
उनके साथ दविंदर सिंह ढपई और नरेश गोसाई, अध्यक्ष सतनारायण मंदिर विशेष तौर पर शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, जिसके बाद संस्थान के शिक्षार्थियों द्वारा शब्द गायन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विभिन्न ट्रेडों में पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रिंसीपल एवं अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
संस्थान के प्रिंसीपल और मुख्य अतिथि ने छात्रों को बधाई देते हुए भविष्य में बढिया काम करने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके अच्छे भविष्य की कामना की।इस अवसर पर संस्थान के इंस्ट्रक्टर बलबीर सिंह, तेजिंदरपाल सिंह, दलजीत सिंह, गुरदावल सिंह, नरिंदर सिंह, रवि इंदर, पंकज कुमार अरोड़ा, हरजिंदर सिंह, जरनैल सिंह, गुरजिंदर सिंह साही सहित दफ्तर के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

More Stories
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत
अमृतसर में 20 किलो और हेरोइन बरामद; चार काबू
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार