जालंधर ब्रीज: स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ (अमृत महोत्सव) के उपलक्ष्य में नई उड़ान वेल्फेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा प्रातः 5:30 से 6:45 तक मास्टर तारा सिंह नगर पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग सत्र में मास्टर तारा सिंह नगर के निवासियों और नई उड़ान वेल्फेयर सोसाइटी के सदस्यों ने विशिष्ट रुचि दिखाते हुये उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ऋषि भोला ने योगासन करवाते हुए बताया कि कैसे योग से रोग दूर किए जा सकते हैं योग सत्र के पश्चात योग की महत्ता को समझते हुये संस्था के चेयरमैन रमन गुप्ता ने कहा की योग एक कला है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है और हमें मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है। योग आवश्यक है क्योंकि यह हमें फिट रखता है, तनाव को कम करने में मदद करता है और समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखता है और एक स्वस्थ मन ही अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित करने में सहायता कर सकता है।

सोसायटी के प्रधान राजन गुप्ता ने सभी मास्टर तारा सिंह निवासियों और सोसाइटी के सदस्यों का कार्यक्रम में रुचि लेने व योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर योगेश गुप्ता, नीरज अग्रवाल, हेमंत थापर, योगेश कुमार, आकाश, राम लुभाया कपूर, शशि चोपड़ा, पी के गर्ग, प्रदीप वासुदेव, दीवान अमित अरोड़ा, गौरव जैन, दक्ष गुप्ता, रचित अग्रवाल आदि उपस्थित हुए।


More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया