सुपरिंटेंडेंट अश्वनी गिल को चेक सौंपते हुए हरजीत कुमार बॉबी और राजदीप
जालंधर ब्रीज: नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर डॉ. सुमनदीप कौर और वाटर सप्लाई शाखा सुपरिंटेंडेंट अश्वनी गिल के दिशा-निर्देशों अनुसार आज जोन नं. 7 में वाटर सप्लाई के बिलों के बारे में और कनेक्शन रेगुलर करवाने के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कैंप लगाया गया।
इस मौके पर जोन नं. 7 के एस.डी.ओ. शर्मा सिंह और वाटर सप्लाई रिकवरी स्टाफ यूनियन के प्रधान/इंस्पेक्टर हरजीत कुमार बॉबी, और बी.डी. राजदीप द्वारा पानी/सीवरेज का बकाया जमा करवाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया और 3.5 लाख रुपए की रिकवरी की गई जो कि चेक के माध्यम से सुपरिंटेंडेंट अश्वनी गिल को दिया गया ।
एस.डी.ओ. शर्मा सिंह और प्रधान/इंस्पेक्टर हरजीत बॉबी द्वारा जोन नं. 7 के अधीन आने वाली सभी कमर्शियल बिल्डिंगों के कनेक्शनों को रेगुलराइज करवाने की भी अपील की गई है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति जुर्माने का शिकार न हो सके।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया