जालंधर ब्रीज: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज दिल्ली के द्वारका में आयोजित जन औषधि दिवस, 2023 कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देश भर में 9,000 से अधिक जन औषधि केंद्र खोले गए हैं, ताकि सभी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
यादव ने कहा कि इन केन्द्रों पर कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध हैं, जिससे जनता को महंगी दवाओं के बोझ से राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सरकार द्वारा इन जन औषधि केन्द्रों पर महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सस्ते दामों पर सेनेटरी पैड की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।
यादव ने कहा कि मोदी सरकार इस वर्ष के अंत तक देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 10,000 करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 22 जून 2026 को समकल्प लुधियाना के वार्षिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रदर्शन के नए आयाम स्थापित किए