जालंधर ब्रीज: वैश्विक महामारी की दूसरी लहर और कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित तेजी के मद्देनजर भारत की चुनौतियों और जरूरतों के लिये विश्व समुदाय मदद कर रहा है। भारत सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विश्व सहायता को तुरंत और कारगर तरीके से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजा जाये। यह निरंतर चलने वाली गतिविधि है। इसका उद्देश्य है कि विभिन्न उपायों और जरियों से सहायता दी जाये, ताकि इस संकट की घड़ी में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को महामारी से लड़ने में मजबूती मिले।
दूसरी तरफ, देशभर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुरू होते ही कोविड टीकाकरण की कुल तादाद आज 16.49 करोड़ को पार कर गई।
30 राज्यों में 18-44 आयुवर्ग के 11,80,798 लोगों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है। इन राज्यों में अंडमान-नीकोबार द्वीप समूह (330), आंध्रप्रदेश (16), असम (220), बिहार (284), चंडीगढ़ (2),छत्तीसगढ़ (1,026), दिल्ली (1,83,679), गोवा (741), गुजरात (2,24,109), हरियाणा (1,69,409), हिमाचल प्रदेश (14), जम्मू-कश्मीर (21,249), झारखंड (77), कर्नाटक (7,068), केरल (22), लद्दाख (86), मध्यप्रदेश (9,823), महाराष्ट्र (2,15,274), मेघालय (2), नगालैंड (2), ओडिशा (28,327), पुदुच्चेरी (1), पंजाब (2,187), राजस्थान (2,18,795), तमिलनाडु (8,419), तेलंगाना (440), त्रिपुरा (2), उत्तरप्रदेश (86,420), उत्तराखंड (17) और पश्चिम बंगाल (2,757) शामिल हैं।
आज सात बजे प्रातः तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 24,11,300 सत्रों के जरिये कुल 16,49,73,058 वैक्सीन की खुराक दी गईं। इनमें 95,01,643 स्वास्थ्य सुविधा कर्मी(एचसीडब्लू) हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली और 63,92,248 स्वास्थ्य सुविधा कर्मियों ने दूसरी खुराक ली। इसके अलावा 1,37,64,363 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों (एफएलडब्लू) ने पहली और 75,39,007 ने दूसरी खुराक ली। इसी तरह 18-45 आयुवर्ग के 11,80,798 साधारण लोगों ने पहली खुराक, 5,33,28,112 अन्य लाभार्थियों (60 वर्ष से अधिक) ने पहली और 1,35,91,594 ने दूसरी खुराक ली। पैंतालीस से 60 वर्ष के लाभार्थियों में से 5,43,12,908 को पहली और 53,62,385 को दूसरी डोज़ दी गई।
| एचसीडब्लू | 1st डोज | 95,01,643 |
| 2nd डोज | 63,92,248 | |
| एफएलडब्लू | 1st डोज | 1,37,64,363 |
| 2nd डोज | 75,39,007 | |
| 18-44 वर्ष आयुवर्ग | 1st डोज | 11,80,798 |
| 45-60 वर्ष आयुवर्ग | 1st डोज | 5,43,12,908 |
| 2nd डोज | 53,62,385 | |
| 60 वर्ष से ऊपर | 1st डोज | 5,33,28,112 |
| 2nd डोज | 1,35,91,594 | |
| योग | 16,49,73,058 |

More Stories
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक
आयकर विभाग द्वारा नए आयकर अधिनियम और टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन