June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 198.33 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

Share news

जालंधर ब्रीज:  भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 198.33 करोड़ (1,98,33,18,772) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,59,53,259 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.71 करोड़ (3,71,62,944) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

    स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,04,09,340
दूसरी खुराक 1,00,69,432
प्रीकॉशन खुराक 57,95,053
    अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,84,24,993
दूसरी खुराक 1,76,33,392
  प्रीकॉशन खुराक 1,06,35,939
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 3,71,62,944
दूसरी खुराक 2,45,15,244
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 6,05,98,267
दूसरी खुराक 4,92,82,099
  18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 55,84,51,676
दूसरी खुराक 50,30,59,101
प्रीकॉशन खुराक 34,58,590
  45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 20,34,80,253
दूसरी खुराक 19,38,35,910
प्रीकॉशन खुराक 28,05,587
      60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग पहली खुराक 12,72,92,681
दूसरी खुराक 12,10,91,331
प्रीकॉशन खुराक 2,53,16,940
  प्रीकॉशन खुराक   4,80,12,109
कुल   1,98,33,18,772

भारत में सक्रिय मामले आज 1,19,457 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.27 प्रतिशत हैं।


Share news