June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 191.65 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

Share news

जालंधर ब्रीज: भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 191.65 करोड़ (1,91,65,00,770) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,40,27,137 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.21 करोड़ (3,21,04,984) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई थी।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

    स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,04,06,245
दूसरी खुराक 1,00,30,914
प्रीकॉशन खुराक 50,51,545
    अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,84,17,814
दूसरी खुराक 1,75,67,731
  प्रीकॉशन खुराक 82,40,927
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 3,21,04,984
दूसरी खुराक 1,26,95,005
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 5,90,43,240
दूसरी खुराक 4,42,58,800
  18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 55,66,73,638
दूसरी खुराक 48,55,34,576
प्रीकॉशन खुराक 4,67,605
  45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 20,31,58,302
दूसरी खुराक 18,98,14,448
प्रीकॉशन खुराक 10,60,603
      60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग पहली खुराक 12,70,26,040
दूसरी खुराक 11,83,26,423
प्रीकॉशन खुराक 1,66,21,930
  प्रीकॉशन खुराक   3,14,42,610
कुल   1,91,65,00,770

भारत में सक्रिय मामले आज 15,647 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.04 प्रतिशत हैं।


Share news