June 20, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 145.68 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

Share news

जालंधर ब्रीज:

पिछले 24 घंटों में 23,30,706 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 145.68 करोड़ (1,45,68,89,306) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,56,67,018 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,88,070
दूसरी खुराक 97,18,259
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,85,916
दूसरी खुराक 1,69,09,762
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 50,10,03,289
दूसरी खुराक 33,64,20,548
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 19,48,87,002
दूसरी खुराक 15,17,39,990
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 12,16,14,662
दूसरी खुराक 9,58,21,808
कुल   1,45,68,89,306

पिछले24घंटों में 10,846 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,95,407 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.20 % है।


Share news