जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों में 64,61,321 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 143.15 करोड़ (1,43,15,35,641) से अधिक हो गया।इस उपलब्धि को 1,52,69,126 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,03,87,197 |
| दूसरी खुराक | 96,94,283 | |
| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,83,85,217 |
| दूसरी खुराक | 1,68,62,710 | |
| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 49,64,04,904 |
| दूसरी खुराक | 32,31,01,947 | |
| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 19,38,12,980 |
| दूसरी खुराक | 14,80,52,758 | |
| 60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 12,09,96,702 |
| दूसरी खुराक | 9,38,36,943 | |
| कुल | 1,43,15,35,641 |
पिछले 24 घंटों में 7,347 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,51,292 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.40 % है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है।

More Stories
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया
देहरादून में विश्व स्वास्थ्य दिवस: स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बड़ा मंथन
भाजपा वर्करों ने भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया