जालंधर ब्रीज: मोहाली में कार में गोली लगने से ज़ख़्मी हुए व्यक्ति की लाश मिलने से कुछ घंटे बाद मोहाली के सीनियर सुपरडंट ऑफ पुलिस (एस.एस.पी.) विवेक शील सोनी ने कहा कि पहली नज़र में यह मामला खुदकुशी का लगता है।
मोहाली के जल वायु व्यवहार के रहने वाले करनपाल शर्मा की लाश उसकी हुंडयी क्रेटा कार में से आज प्रातः काल करीब 6बजे उसकी रिहायश के नज़दीक मिली।एसएसपी ने कहा कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का जायज़ा लिया और जांच के दौरान पाया गया कि उसके सिर के दाहिने तरफ़ गोली लगने का ज़ख़्म है। जिस पिस्तौल से गोली चली थी, वह उसके दाहिने हाथ से बरामद की गयी।
उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम की प्राथमिक जांच के दौरान यह पता लगा है कि गोली पुआइंट ब्लैक रेंज से चली है और जिस दाहिने हाथ से हथियार पकड़ा हुआ था, उसमें गोली चलने से पैदा हुये अवशेष भी पाये गये जिससे यह मामला खुदकुशी का लगता है। एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया कि पुलिस ने मृतक की दाहिनी जेब में से 9गोलियाँ भी बरामद की हैं। उन्होंने कहा कि मामला खुदकुशी का लगता है और इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। ज़िक्रयोग्य है कि मृतक के पिता सुरिन्दर कुमार के बयानों पर थाना फेज़-11 मोहाली में भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के अंतर्गत एफ.आई.आर नं. 71 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित