March 29, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मोदी सरकार का 11 वर्षों का कार्यकाल बेमिसाल -श्वेत मलिक

Share news

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद श्वेत मलिक,राकेश राठौड़,अशोक सरीन हिक्की,अमरजीत गोल्डी,अमित भाटिया व अन्य

जालंधर ब्रीज: आज जालंधर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते पूर्व सांसद पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने मोदी सरकार की 11 वर्ष के कार्यकाल में प्राप्त की स्वर्णिम उपलब्धियों की जानकारी दी l इस अवसर पर भाजपा पंजाब के महामंत्री राकेश राठौर, जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ,सरदार अमरजीत सिंह गोल्डी , मीडिया प्रमुख अमित भाटिया,प्रवख्ता सन्नी शर्मा,युवा भाजपा नेता रिपुदमन सिंह और गौरव राय उपस्थित थे l

मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2026 तक सुशासन, बुनियादी ढांचे के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भारत में ‘स्वर्ण युग’ की नींव रखी है। ‘सबका साथ, सबका विकास ,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ, सरकार ने डिजिटल क्रांति, मजबूत रक्षा नीति, गरीब कल्याण आवास, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से देश को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है l

मलिक ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व उस समय और अधिक प्रभावी सिद्ध हुआ जब दुनिया अनेक चुनौतियों से जूझ रही थी ,विषम परिस्थितियों में उन्होंने भारत को न केवल सुरक्षित रखा बल्कि प्रगति की नई दिशा भी दी और आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में मजबूती से अग्रसर है।मलिक ने कहा की मोदी सरकार ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया तभी वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय कार्य करने वाले प्रधानमंत्री रहने का सौभाग्य भारतवासियो द्वारा प्राप्त कर चुके है l

मालिक ने बताया की मोदी सरकार ने हर घर तक सुविधाएं पहुंचाई जिसमे प्रमुख 55 करोड़ लोगो के 5 लाख रुपये सालाना के मुफ्त सेहत बीमा आयुष्मान योजना कार्ड,16 करोड़ परिवारों के घर शुद्ध पीने का जल पहुंचाया ,ग़रीब महिलाओं को 11 करोड़ मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दे कर उनके जीवन की रक्षा की ,स्वच्छ भारत मिशन में 12 करोड़ शोचालय निर्माण महिलाओं को खुले शौच की परेशानी से बचाव ,11 करोड़ किसानो को वार्षिक 6000 रुपए की किसान सम्मान निधि योजना में सहायता ,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 40 करोड़ देशवासियों को बिना गारंटी के लाखो करोड़ का ऋण,रेहड़ी लगाने वालो को 50000 तक कर्जा पी एम स्वनिधि योजना ,असंगठित क्षेत्र का मजदूरों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये मासिक पेंशन,गर्भवती महिलाओं को 5000 रुपये की सहायता,प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण योजना में 81 करोड़ लाभप्रार्थीओ को 2018 से लगातार मुफ्त राशन मिल रहा है,आवास योजना में बेघर लोगो को 4 करोड़ आवास मिले,भ्रष्टाचार रोक मोदी सरकार ने 44 लाख करोड़ सीधे ग़रीब जनता के कल्याण के लिए उनके बैंक खाते में जमा करवाए,12 लाख वार्षिक आय तक हर नागरिक को इनकम टैक्स में छूट,25 करोड़ से अधिक ग़रीब नागरिकों को गरीबी रेखा से मोदी सरकार ऊपर लाई ,कांग्रेस सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11 वे स्थान पर थी जबकी मोदी सरकार के प्रयास से देश विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है ,फसल बीमा योजना में किसानो के नुकसान की भरपाई के लिए 2 लाख करोड़ की राशी का भुगतान किया , हर घर तक बिजली व सड़क पहुंचाई गई है वही रेलवे व एयरपोर्ट्स का नवीनीकरण व भारत की सेना को शक्तिशाली बनाया ,किसानी की सिचाई सुविधा के लिए 21 लाख सौर पंप लगाए l श्वेत मलिक ने बताया कि सिक्षा के विस्तार के लिए 23 आई आई टी,21 आई आई एम,26 एम्स व 808 मेडिकल कॉलेज , सस्ती दवाइयों के लिए 17000 जन औषधि केंद्र, हवाई चप्पल वाले को सस्ती हवाई यात्रा कांग्रेस ने 70 वर्ष में 74 एयरपोर्ट मोदी सरकार 11 वर्ष में 86 एयरपोर्ट बनाये जिसका का लाभ भारतवासियो को मिला व कोविड महामारी में 140 करोड़ देशवासियों को मुफ्त वेक्सिन उपलब्ध करवाई lप्रधानमंत्री मोदी जी ने 15 अगस्त 2047 आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया l

यह साहसिक दृष्टिकोण भारत के उज्ज्वल भविष्य का महज एक नारा नहीं, बल्कि यह समावेशी, टिकाऊ और नवोन्मेषी विकास के वैश्विक प्रतीक के रूप में उभरने के लिए भारत की विशाल मानवीय क्षमता, सांस्कृतिक समृद्धि और तकनीकी क्षमताओं का उपयोग करने के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है और समृद्धि का प्रतीक है। मोदी जी का संकल्प एक ऐसा भारत है जहाँ हर नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा की समान सुविधा प्राप्त हो। विकसित भारत का मतलब केवल आर्थिक समृद्धि नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय, पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी उन्नति भी है।


Share news