जालंधर ब्रीज: (रवि) चोरी की वारदाते हर रोज़ सुनने में सामने आ रही है इसी तरह का एक मामला सामने आया है आज सुबह राजू पिता का नाम अयोध्या जो की डेविएट कॉलेज में कुक का काम करता है और ग्रीन फील्ड एरिया में रहता है अपने घर से सुबह तकरीबन 7.30 बजे काम पर निकला ।
उसी वक़्त कपूरथला रोड नज़दीक कोहिनूर फैक्ट्री के पास दो मोटरसाइकिल सवार लड़को ने रोका जिनके हाथ में एक तेज़धार हथियार(दातार) था वह उसको हथियार दिखा कर उसका मोबाइल ओपपो ए 3.5 छिन कर फरार हो गए। उसने पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत