February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डेविएट कॉलेज में कुक का काम करने वाले को दातार दिखा कर मोबाइल छिना

Share news

जालंधर ब्रीज: (रवि) चोरी की वारदाते हर रोज़ सुनने में सामने आ रही है इसी तरह का एक मामला सामने आया है आज सुबह राजू पिता का नाम अयोध्या जो की डेविएट कॉलेज में कुक का काम करता है और ग्रीन फील्ड एरिया में रहता है अपने घर से सुबह तकरीबन 7.30 बजे काम पर निकला ।

उसी वक़्त कपूरथला रोड नज़दीक कोहिनूर फैक्ट्री के पास दो मोटरसाइकिल सवार लड़को ने रोका जिनके हाथ में एक तेज़धार हथियार(दातार) था वह उसको हथियार दिखा कर उसका मोबाइल ओपपो ए 3.5 छिन कर फरार हो गए। उसने पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।


Share news