जालंधर ब्रीज: सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत प्रादेशिक जनसंपर्क ब्यूरो (आरओबी), चंडीगढ़ ने आज केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के बारे में प्रेरित करने के लिए अपना पांच दिवसीय मोबाइल जागरूकता अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत केंद्रीय सदन, चंडीगढ़ से श्री रविकांत शर्मा, मेयर, नगर निगम चंडीगढ़ (एमसीसी) और श्री महेशिंदर सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर द्वारा मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर की गई।
वैन को हरी झंडी दिखाने के बाद, मेयर ने केन्द्रीय सदन में सम्मेलन हॉल का भी दौरा किया, जहां प्रादेशिक जनसंपर्क ब्यूरो, चंडीगढ़ द्वारा स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से एक दिवसीय नि:शुल्क टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि नगर निगम चंडीगढ़ शहर के निवासियों को टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और मोबाइल जागरूकता वैन निश्चित रूप से उन्हें कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित करेगी।
पांच दिवसीय मोबाइल जागरूकता अभियान 12 जुलाई से 16 जुलाई 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान अवधि के दौरान, जागरूकता वैन चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ सभी ग्रामीण क्षेत्रों और कॉलोनियों को कवर करेगी। इस अभियान के एक हिस्से के रूप में, आरओबी, चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा सुखना झील पर श्याम को एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जाएगा।

More Stories
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे