जालंधर ब्रीज: जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की ओर से बनाई गई मोबाइल एप डी.बी.ई.ई. आनलाइन नौजवानों को रोजगार दिलाने में काफी सहायक साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से नौजवानों को सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार संबंधी जानकारी घर बैठे ही मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि हर रोज सरकारी व प्राइवेट नौकरियों को इस एप पर अपलोड किया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को रोजगार संबंधी जानकारी मुहैया करवाई जा सके।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार ब्यूरो एप के माध्यम से कम पढ़े लिखे नौजवानों को नि:शुल्क स्किल कोर्सों में दाखिला देने के लिए व अपना कारोबार शुरु करने के लिए ऋण की सुविधा भी दे रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक रोजगार मोबाइल एप डी.बी.ई.ई. आनलाइन को 33 हजार लोग डाउनलोड कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस एप की मदद से सैंकड़ों नौजवानों ने नौकरियां प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि रोजगार मोबाइल एप की मदद से बहुत सी नामी कंपनियां व नामी प्राईवेट स्कूलों में नौजवानों को अच्छे वार्षिक पैकेज पर नौकरियां दिलवाने में एक बड़ी कामयाबी हासिल की गई है।
गुरमेल सिंह ने बताया कि दूर-दराज रहे प्रार्थी जो कि रोजगार कार्यालय नहीं आ सकते वे इस मोबाइल एप के माध्यम से जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो से सीधे जुड़ गए हैं। उन्होंने जिले के नौजवानों को अपील करते हुए कहा कि वे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की मोबाइल एप डी.बी.ई.ई. आनलाइन को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करें ताकि उन्हें सरकारी व प्राइवेट नौकरियों संबंधी जानकारी घर बैठे ही मिल सके।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित