May 28, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मिनिस्टर्स फ्लाइंग सक्वेड ने अनिर्धारित रूटों पर चल रहीं पाँच बसें और तीन टिकट ग़बन के मामले पकड़े: लालजीत सिंह भुल्लर

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बताया कि ‘‘ मिनिस्टर्स फ्लाइंग सक्वेड’’ ने अनिर्धारित रूटों पर चल रहीं पनबस की पाँच बसें पकड़ी हैं। इसके अलावा टिकट ग़बन के तीन अन्य मामले भी रिपोर्ट किए गए हैं।

परिवहन मंत्री ने बताया कि सवारियों द्वारा बसों के बिना सवारी चढ़ाए गुज़र जाने और रूट बदलकर जाने की खबरों के मद्देनजऱ फ्लाइंग सक्वेड ने पिछले दिनों विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की, जिसमें मोरिंडा बाईपास पर चैकिंग के दौरान पट्टी डीपू की बस नंबर-पी.बी-02-एल.जी 4279, खन्ना फ्लाईओवर पर बटाला डीपू की बस नंबर-पी.बी-06-बी.एक्स-0213, खन्ना बाईपास पर लुधियाना डीपू की बस नंबर-पी.बी-10-जी.एक्स 5376, गुराया पुल पर अमृतसर-1 डीपू की बस नंबर-पी.बी-02-ई.जी 5739 और बटाला डीपू की बस नंबर- पी.बी-06-बी.सी 0216 को निर्धारित रूटों की अपेक्षा अन्य रूटों पर चलने के लिए रिपोर्ट किया गया है।

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इसके अलावा तीन बसों में टिकट ग़बन के मामले सामने आए हैं, जिनमें कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में चैकिंग के दौरान होशियारपुर डीपू की बस नंबर-पी.बी-07-बी.क्यू 0824 में 90 रुपए का टिकट ग़बन, कोट पुतली में चैकिंग के दौरान चंडीगढ़ डीपू की बस नंबर-पी.बी-65-बी.बी 9360 में 30 रुपए और तिहाड़ा में चैकिंग के दौरान जगराओं डीपू की बस नंबर-पी.बी-10-जी.एक्स 6852 में 20 रुपए का टिकट ग़बन सामने आया।

परिवहन मंत्री ने डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट को निर्देश दिए हैं कि वह रिपोर्ट किए गए चालकों और कंडक्टरों के विरुद्ध बनती विभागीय कार्यवाही अमल में लाएँ।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के लोगों को बेहतर यात्रा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सख़्त चेतावनी दी कि सवारियों को परेशानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Share news

You may have missed